मुरादाबाद _
मुरादाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में 365.50 करोड़ रुपये की लागत वाली 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण.ओर शिलान्यास किया।

इनमें 136.15 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 229.35 करोड़ रुपये की 37 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में “बाबर का नहीं, राम राज्य चलेगा।” उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी राजनीति समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटने की रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के विकास और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है तथा बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 8
Views This Month : 139
Total views : 29984