कासगंज ब्रेकिंग
नशे में पुलिस के सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा ,
यूपी पुलिस के सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा,
सिपाही ने शराब के नशे मैं धुत्त होकर बीच सड़क किया हाई वोल्टेज ड्रामा,
पुलिस कप्तान ने लिया मामले का संज्ञान, किया निलंबित।
खबर सूबे के जनपद कासगंज से है जहाँ उत्तर प्रदेश पुलिस का एक कांस्टेबल बीच सड़क पर
शराब के नशे मैं धुत्त होकर वाहनों को रोक कर उनमें सवार व्यक्तियों से गली गलौज कर अभद्रता करते हुए वीडियो वायरल हुआ है, सिपाही के इस अजब गजब कारनामे को देखने के लिए भीड़ जुट गई, शराबी सिपाही देशराज ने खाकी पर बदनुमा दाग लगा दिया है, जहां प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव मैं कानून व्यवस्था को अपना प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाए हुए है
हर आम जनसभा मैं सरकार के नेता माफिया राज़ के खात्मे और अपराधियों पर बुलडोजर की कार्यवाही को सही बताते नही थक रहे है ऐसे मैं एक शराबी सिपाही का ड्रामा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है वीडियो कल का बताया जा रहा है ये पूरा मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के नदरई गेट का है,वाइरल वीडियो मैं शराबी सिपाही नशे मैं चूर होकर किस तरह बीच रोड पर तांडव कर रहा है इसे देखकर ऐसा लगता है कि अंगूर की बेटी का शुरुर उसके सिर पर सवार होकर उसे मजबूर कर रहा है,
मामले को लेकर जिले की पुलिस कप्तान अपर्णा रजत कौसिक ने मीडिया को जानकारी दी है कि वाइरल वीडियो मैं बरदी धारी आरक्षी देशराज शराब के नशे मैं चूर होकर सड़क से गुजरने वाले यात्रियों से अभद्रता पूर्वक व्यवहार कर रहा है उसकी ये हरकत पुलिस मैन्युअल की नियमावली के विरुद्ध है अत उसके खराब आचरण को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्यवाही की संस्तुति कर दी गई है, एक तरफ योगीजी कानून व्यवस्था को लोकसभा चुनाव के दौरान हर मीटिंग मैं व्यान देते हैं कि प्रदेश की कानून व्यवस्था एकदम दुरुस्त है यहाँ भय मुक्त माहौल है, हर किसी को कानून का राज़ महसूस हो रहा है,
ऐसे मैं उसी उत्तर प्रदेश के पुलिस के कॉन्स्टेबल द्वारा शराब के नशे मैं किया गया ये अभद्र व्यवहार उनकी मंशा को पलीता लगाता हुआ दिख रहा है,
Users Today : 10
Users This Month : 113
Total Users : 20089
Views Today : 11
Views This Month : 142
Total views : 29987