पाकिस्तान से 45 साल पहले आए परिवार की दर्द व खुशी

Share this post

 

मुजफ्फरनगर पाकिस्तान से 45 साल पहले यानी1979में आए परिवार का दर्द व खुशी

CAA लागू होने के बाद बताई आप बीती अब भारत के होंगे नागरिक मोदी सरकार का किया धन्यवाद अदा

।। पाकिस्तान से भारत के जनपद मुजफ्फरनगर में एक परिवार अपने माता पिता के साथ उस समय आ गया था जब पाकिस्तान में हिंदू परिवारों पर ब्रब्रता की जा रही थी और उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उनकी बहु बेटियो की इज्जत लूटी जा रही थी । पाकिस्तान से जान बचा कर आए शरण सिंह जोगिंद्र सिंह हिम्मत सिंह अपने माता पिता के साथ 45 साल पहले मुजफ्फरनगर में आ गए थे जब उनकी बहनों और घर की महिलाओ को पाकिस्थानियो ने जबरन उठा कर उनके साथ रेप कर उनका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया था पाकिस्तान से जान बचाकर आए कुछ लोग इस 45 साल के सफर में भगवान को प्यारे हो गए कुछ लोग पिछले 45 साल से मुजफ्फरनगर में ये आश लगाए बैठे थे की कब उन्हें भारत की नागरिकता मिलेगी जैसे ही CAA कानून लागू किया गया वैसे ही इन लोगो की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और इन लोगो द्वारा मोदी सरकार का धन्यवाद अदा करने के साथ साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाई। यही तक नही 45 साल के लंबे समय के बाद जब देश में CAA कानून लागू हुआ तो इन लोगो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी उम्र तक लग जाने की बात कही है।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन