पीड़ित किसान ने चौकी इंचार्ज पर लगाए गंभीर आरोप

Share this post

लोकेशन रायबरेली

पीड़ित

किसान ने सूची चौकी इंचार्ज पर मारपीट कर विपक्षियों से मिलकर जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप 

रायबरेली मामला थाना सलोन सूची चौकी ग्राम उमरी का है जहां पर जबरन सूची चौकी इंचार्ज बृजेंद्र कुमार सिंह की दबंगई के चलते किसान की पैतृक भूमि पर दबंगों से मिलकर सूची चौकी इंचार्ज के द्वारा कराया जा रहा कब्जा। हालांकि 1 महीने पहले सूची चौकी इंचार्ज बृजेंद्र कुमार सिंह का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जो की चर्चा में था, अक्सर चर्चाओ में जाने जाते हैं सूची चौकी इंचार्ज। वही एक बार फिर पीड़ित किसान अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दबंग सूची चौकी इंचार्ज के ऊपर मारने पीटने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दबंग से मिलकर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है।

वही पीड़ित किसान ने बताया सूची चौकी इंचार्ज ने सबसे पहले चौकी ले जाकर हमें मारा पीटा साथ ही साथ हमारी माताजी को भी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाया बल्कि उक्त पीड़ित किसान की जमीन सलोन तहसील न्यायालय में दाखिल है जिसमें साफ-साफ लिखा है कि मौके पर यथा स्थिति बनाकर रखी जाए, उसके बावजूद भी सूची चौकी इंचार्ज हस्तक्षेप करके किसान की पैतृक जमीन को दबंगों के नाम करवा दिया बल्कि पुलिस महानिदेशक का सख्त आदेश है कि राजस्व के मामले पर पुलिस हस्तक्षेप नहीं करे। उसके बावजूद भी दबंग सूची चौकी इंचार्ज बृजेंद्र कुमार सिंह की दबंगई लगातार बढ़ती ही जा रही है आए दिन चर्चाओं में बृजेंद्र कुमार सिंह बने रहते हैं फिलहाल अब देखना है पीड़ित किसान राजेश शुक्ला को न्याय मिलता है या फिर नहीं।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन