लोकेशन रायबरेली
पेंट की दुकान में लगी भीषण आग लाखो का माल जलकर राख़

रायबरेली शहर के बीचों बीच देर रात एक पेंट की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के रिफॉर्म क्लब बी गेट, अस्पताल चौराहा का है, जहां न्यू भारत पेट की दुकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि पूरी दुकान जलकर राख हो गई। दुकान मालिक फैज खान के मुताबिक, वह रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर गए थे, देर रात आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल जांच जारी है।







