पीलीभीत
पीलीभीत में मालगाड़ी से टकराकर युवक की मौके पर मौत
, पीलीभीत में रेलवे लाइन के किनारे टहल रहे एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया हादसे के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक पूरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहम्मदपुर के रहने वाले पुत्तु लाल पुत्र गिरधारी लाल शुक्रवार को गांव के पास से ही गुजर रही रेलवे लाइन के किनारे टहल रहे थे। तभी अचानक रेलवे लाइन पर मालगाड़ी आ गई और ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया हादसे के दौरान ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बाद आस पड़ोस के लोगों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पूरनपुर थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मामले पर जानकारी देते हुए पूरनपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।







