पिपरी पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Share this post

*कौशांबी:

 

पिपरी पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।पिपरी पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

 

 

कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा, आभूषण तथा नकदी बरामद की गई है।

 

पुलिस के अनुसार, 6 मई को केशवपुर निवासी प्रमोद कुमार तिवारी ने अपने घर के बाहर से ई-रिक्शा चोरी होने की सूचना दी थी। इसके बाद 14 मई को हाजी तरपुर निवासी रामनाथ ने घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, तीसरी घटना 3 जून को हाजी तरपुर निवासी रानू देवी के घर में हुई चोरी से संबंधित थी।

 

इन शिकायतों के आधार पर पिपरी थाने में मुकदमे दर्ज किए गए और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया।

 

मुखबिर की सूचना पर पिपरी पुलिस टीम ने देर रात तरपुर पुलिया के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अल्ताफ उर्फ सहबाज पुत्र तसीर अली निवासी किसनी का पुरवा, अरखा मुस्तकिल, थाना ऊंचाहार, रायबरेली (हाल पता-मोहद्दीपुर, थाना एयरपोर्ट, प्रयागराज) तथा हनुमान पुत्र रामभवन सिंह निवासी तरपुर, थाना पिपरी, कौशांबी के रूप में हुई है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी का ई-रिक्शा, सफेद धातु की एक पायल, एक जोड़ी कड़ा तथा 11,880 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशीकांत राय जी ने बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

ताजातरीन