पीएम मोदी की ‘सोना न खरीदें’ अपील पर कानपुर के सराफा कारोबारियों में आक्रोश:

Share this post

*पीएम मोदी की ‘सोना न खरीदें’ अपील पर कानपुर के सराफा कारोबारियों में आक्रोश:पीएम मोदी की ‘सोना न खरीदें’ अपील पर कानपुर के सराफा कारोबारियों में आक्रोश:

 

ज्वैलरी कारोबारियों ने पोस्टर जारी कर बताए फायदे “सोना ही मुश्किल वक्त में काम आता है”*

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील को लेकर कानपुर सराफा कारोबारियों में नाराजगी बढ़ गई है।

श्री सराफा कमेटी धोबी मोहाल के उपाध्यक्ष मोहित वर्मा ने कहा कि सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव से कारोबार पहले ही प्रभावित है। ऐसे में प्रधानमंत्री की अपील से ज्वैलरी सेक्टर में मंदी का खतरा बढ़ जाएगा।

व्यापारियों ने एक पोस्टर भी जारी किया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। पोस्टर में लिखा गया है, “सोना सुख में शोभा बढ़ाए और दुख में हाथ बटाए।”

 

वहीं शास्त्री नगर में भी अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों ने इस बयान का विरोध जताया। परिषद के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल ने कहा कि सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि बचत की बात है तो सांसदों और विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं में भी कटौती की जानी चाहिए।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन