पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के दौराना बदमाश के पैर में लगी गोली


रायबरेली में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के दौराना बदमाश के पैर में लगी गोली पकड़ा गया बदमाश पिछले दिनों डलमऊ में किसान की निर्मम हत्या के बाद घर में हुई डकैती में वांछित था।
एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक बछरावां का रहने वाला बदमाश गुरबक्शगंज के रास्ते लालगंज होते हुए कानपुर भागने की फिराक में था। उसी दौरान बदमाश एसओजी और गुरबख्शगंज पुलिस के बीच दाऊदनगर रामपुर मोड पर आमने सामने आ गया। पुलिस से बचने के लिये बदमाश ने देसी तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने खुद को बचाते हुए बदमाश पर आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद पकड़े गये बदमाश रामबहादुर पर कानपुर और औरैय्या में 40 से ज़्यादा मुक़दमे हैं। बीती आठ दिसम्बर को डलमऊ थाना इलाके के नरसवां गांव में किसान के हाथ पैर बांधकर डकैती पड़ी थी। रामबहादुर उसी डकैत गैंग का छठवां सदस्य है जिनमें से पांच पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
Users Today : 0
Users This Month : 120
Total Users : 20096
Views Today :
Views This Month : 150
Total views : 29995