पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा

Share this post

कानपुर देहात पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा….. पुलिस ने लूटे गए माल सहित 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार…… पुलिस टीम ने लूटे गए पिकअप और घटना में प्रयुक्त 2 बाइके की बरामद….. बीती 15 तारीख को एसएनके पान मसाला लदे पिकअप को लूट ले गए थे बाइक सवार बदमाश……. पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने का ऐलान….

जनपद कानपुर देहात पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई। जब एस एन के पान मसाला के लदे हुए पिकअप की लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है वही लूटे गए माल के साथ पांच अभियुक्तों को एक लोडर और 2 बाइको सहित पुलिस ने धर दबोचा। वही तीन अभियुक्त मौके से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस टीम की सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को सम्मानित करने का ऐलान किया है।

 

दरअसल जनपद कानपुर देहात अकबरपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव के पास 15 फरवरी की रात्रि को कानपुर से झांसी की ओर जा रहे एसएनके पान मसाला लदे पिकअप को बाइक सवार बदमाश पिकअप चालक और कंपनी के कर्मचारी से जबरन लूट ले गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर रेंज के डीआईजी जोगेंद्र कुमार और कानपुर देहात के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया था और पुलिस टीमों को घटना के जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते जनपद कानपुर देहात की अकबरपुर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से आज सफलता हाथ लग गई और पुलिस टीम ने लूट की घटना का सफल अनावरण कर लिया। पुलिस ने लूटे गए माल के साथ 5 अभियुक्तों को धर दबोचा। वही तीन अभियुक्त मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुरदही खुर्द निवासी शिवम, डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर निवासी सिंह उर्फ लाला, मंगलपुर थाना क्षेत्र के आसलनापुर निवासी अंकित व उत्तम सिंह और सिकंदरा के पटेल नगर निवासी प्रतीक चक को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए 50 झाल एसएनके गुटखा मसाला, 10 झाल एसएनके तंबाकू और पिकअप को बरामद करने के साथ घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। पुलिस टीम फरार अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस टीमों को पुरुस्कृत करने का ऐलान किया है बीबीजीटीएस मूर्ति (पुलिस अधीक्षक कानपुर देहा

त)

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन