सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश
24 घंटे के अंदर हत्या में शामिल अभियुक्तों को पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार।
सिद्धार्थनगर (विधान केसरी) पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पूरा मामला थाना क्षेत्र उसका बाजार का है जहा पुलिस ने हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है आपको बता दे कि 17 फरवरी को घर से लापता एक 35 वर्षीय व्यक्ति गयब हुआ था जिसके बाद से परिजन ढूढने में लग गए जब व्यक्ति नहीं मिला तो उसका थाना क्षेत्र में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया जिसके बाद 21 फरवरी को बोरी में बंद मिला व्यक्ति का शव और उसकी पहचान प्रशांत कुमार गुप्ता के नाम से हुई फिर जब पुलिस ने जांच करना शुरू किया तो पूरा मामला प्रेम प्रसंग का निकला पुलिस ने जब पूछ ताछ की तो दोनोअभियुक्तों ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रशांत कुमार गुप्ता को मिलने के लिए बुलाया और प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी और शव को बोरी में भरकर फेक दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि अवैध संबंध के कारण हत्या की गई है और योजना के तहत घटना को अंजाम दिया गया है मुकदमा पंजीकृत कर दो लोगो को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रहीहै।







