ब्रेकिंग…. शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बड़ी कार्रवाई की है। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 451 पुलिस कर्मियों के तबादले दिए हैं। पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। जल्दी थाना अध्यक्ष और सब इंस्पेक्टर की भी तबादले की लिस्ट जारी होने वाली है। दरअसल चुनाव आचार संहिता के चलते पुलिसकर्मियों के तबादलों पर रोक लगी हुई थी। तमाम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था में हुई गड़बड़ी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने 451 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के तबादले किए हैं। ज्यादातर पुलिस कर्मियों के थाने बदले गए हैं और कई पुलिसकर्मियों को लाइन में भेजा गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो दिन के अंदर थाना अध्यक्ष और उप निरीक्षकों के तबादलों की भी लिस्ट पुलिस अधीक्षक जारी कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही से पुलिस महकमें हड़कंप मचा हुआ है।







