हरदोई से अपहृत हुआ 12 वर्षीय किशोर लखनऊ के मलिहाबाद से हुआ बरामद,,
पुलिस ने 2 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार,,
विगत दिवस बिलग्राम थाना क्षेत्र के रहुला गांव से लापता हुआ था 12 वर्षीय किशोर,,
पुलिस मुकदमा दर्ज कर किशोर और अपहरणकर्ताओं की कर रही थी तलाश,,
पुलिस की मुस्तैदी के चलते अपहरणकर्ताओं ने किशोर से की थी जमकर मारपीट और मृत समझकर लखनऊ के मलिहाबाद में छोड़कर हुए थे फरार,,
मलिहाबाद के ही एक युवक ने घायल अवस्था में किशोर को अस्पताल में भर्ती कराकर हरदोई पुलिस को दी थी सूचना,,
सूचना पर पहुंची बिलग्राम पुलिस किशोर को लेकर पहुंची हरदोई,,
किशोर के पिता शमसुद्दीन ने गांव के ही कासिम समेत तीन युवकों पर पूर्व में दर्ज कराया था गैंगरेप का मुकदमा,,
बीते कुछ दिनों पूर्व ही जेल से छूटे हैं गैंगरेप के आरोपी,,
जेल से छूटे कासिम के भाई हाशिम ने अपने साथी शामीन के साथ मिलकर इसी रंजिश के चलते किशोर का किया था अपहरण,,
पुलिस ने दोनों अपहरणकर्ताओं को घटना में प्रयुक्त की गई कार के साथ किया गिरफ्तार।







