रामलीला से पहले गाटा 2867 की जांच की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Share this post

जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश _

रामलीला से पहले गाटा 2867 की जांच की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

रामलीला से पहले गाटा 2867 की जांच की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
रामलीला से पहले गाटा 2867 की जांच की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम, नई दिल्ली की जिला इकाई फतेहपुर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मानस मार्केट स्थित गाटा संख्या 2867 रामलीला मैदान से जुड़े भूमि प्रकरण, विभिन्न कमेटियों की वैधानिक स्थिति और आगामी रामलीला आयोजन की व्यवस्थाओं की जांच कराने की मांग की है।

फोरम के जिलाध्यक्ष अमित कुमार की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि रामलीला मैदान से संबंधित प्रकरण को करीब 11 माह से शासन और जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया जा रहा है। ज्ञापन के अनुसार भूमि संबंधी मामले में राजस्व विभाग की ओर से धारा 67 के तहत कार्रवाई भी प्रचलित है। इसके साथ ही मैदान में अलग-अलग कमेटियों के माध्यम से कार्य किए जाने की बात सामने आने पर उनकी वैधानिक स्थिति, पदाधिकारियों और अधिकार क्षेत्र की जांच कराने का अनुरोध किया गया है।ज्ञापन में कहा गया कि आगामी अक्टूबर माह में शारदीय नवरात्र से रामलीला कार्यक्रम प्रस्तावित है। फतेहपुर की रामलीला करीब 209 वर्षों से आयोजित होने की बात कही जाती है। दशहरा, रावण वध और भरत मिलाप समेत विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में आयोजन से पहले भूमि और कमेटियों से जुड़े मामलों की स्थिति स्पष्ट किया जाना जरूरी है।फोरम ने मांग की है कि गाटा संख्या 2867 से संबंधित धारा 67 की कार्रवाई की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही श्री महानंद रामलीला कमेटी समेत आयोजन से जुड़ी सभी समितियों के अभिलेख, पदाधिकारियों और अधिकारों का सत्यापन कराया जाए।ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि रामलीला आयोजन की जिम्मेदारी ऐसी समिति को दी जाए जिसके अभिलेख और पदाधिकारी विधिवत सत्यापित हों। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन अपने पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में आयोजन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सकता है।फोरम ने कहा कि उसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कार्रवाई कराना मात्र नहीं, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति, धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा, जनहित और कानून-व्यवस्था की रक्षा सुनिश्चित कराना है। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से समयबद्ध जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज आशीष सिंह चंदेल, जिला महासचिव विमलेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी,मुनव्वर शाह ,जिला संरक्षक सुरेश चंद्र गुप्ता, जिला विधि सलाहकार एडवोकेट विवेक कुमार अग्रहरि, जिला संयोजक एडवोकेट केके मिश्रा, नंदनंदन प्रसाद पाण्डेय, वेद प्रकाश, राजाराम सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन