डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में श्रीराम-हनुमान मिलन उत्सव पर भव्य भंडारे का आयोजन

Share this post

लखनऊ *

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में श्रीराम-हनुमान मिलन उत्सव पर भव्य भंडारे का आयोजन

 

लखनऊ, 26 मई 2026।

जेठ माह के चतुर्थ मंगलवार के पावन अवसर पर डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में श्रीराम एवं हनुमान जी के पावन मिलन उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उत्साह एवं श्रद्धा के साथ शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में कुलपति महोदय, कुलसचिव, कुलानुशासक, सभी अधिष्ठाता, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

 

कुलपति महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की कृपा से विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा ऐसे आयोजन सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

 

भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी, बूंदी एवं शर्बत का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

 

कुलसचिव महोदय ने भी अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक विरासत एवं आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

 

कार्यक्रम का समापन “जय सियाराम, जय जय हनुमान” के गगनभेदी जयघोष के साथ हुआ।

 

जय सीताराम। जय जय हनुमान। 🙏🚩🙏🙏🙏🙏

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन