सड़क हादसे में पत्रकार की मौत मचा कोहराम
सि
राथू कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा स्थित भोला चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पब्लिक एशिया हिन्दी दैनिक पत्रकार आकाश चंदेल पुत्र राम केवल सिंह निवासी वार्ड नंबर एक भौतर नगर पंचायत अजुहा को रौंद दिया। सुचना पर अजुहा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच पत्रकार के क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है सड़क हादसे की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया







