सड़क हादसे में हुई महिला की मौत

Share this post

कासगंज ब्रेकिंग

 

सड़क हादसे मैं महिला की मौत,

 

ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को वाइक सवार महिला के ऊपर से निकाला, सिर कुचलने के कारण मौके पर हुई दर्दनाक मौत,

 

खबर कासगंज जनपद से है जहाँ लापरवाही और तेज गति से ट्रैक्टर चला रहे चालक ने एक वाइक को अपनी चपेट मैं ले लिया जिससे वाइक गिर गई और उस पर सवार प्रीति पत्नी अवनीश कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी हनुमान गड़ी हाथी गेट जनपद एटा कोतवाली क्षेत्र सदर एटा वाइक से नीचे गिर गई जब तक उसे उठाने की कोशिश की जाती ट्रैक्टर चालक ने पहिया उसके ऊपर से निकाल दिया जिसके चलते महिला का सिर कुचल गया और इस दर्दनाक हादसे मैं मौके पर ही उसकी मौत हो गई,ये सड़क हादसा कासगंज एटा हाइवे पर

शेमफोर्ड स्कूल के सामने घटित हुआ है, घटना के बारे मैं पता चला है कि आज सुबह अपने पति के साथ बाइक द्वारा गंगा नहाने कछला गंगा घाट पर अवनीश कुमार अपनी पत्नी प्रीति उम्र 35 वर्ष के साथ बाइक द्वारा जा रहा था जैसे ही बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नदरई के समीप बने शेमफोर्ड फोर्ट स्कूल के पास पहुंची, पीछे से तेजी से आरहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई राहगीरों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे की जानकारी पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को दे दी गई है,नदरई चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है चालक मौके से फरार हो गया है, परिजनों द्वारा अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे परिजनों मैं कोहराम मच गया है मृतका के दामाद हर्ष ने बताया कि एटा स्थिति घर से पति अवनीश और पत्नी प्रीति आज गंगास्नान करने के लिए सुबह घर से वाइक द्वारा कछला गंगाघाट को निकले थे मिली सूचना के अनुसार शेमफोर्ड स्कूल के समीप ट्रैक्टर से हादसा होने की सूचना पुलिस द्वारा मोबाइल पर मिली है, यहाँ प्रीति की मौत हो चुकी है वहीं उसके पति अवनीश को हल्की चोट लगी है, पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है,।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन