ककोर में समाजवादी पार्टी कार्यालय के के बाहर गविष्ठी यात्रा का भव्य स्वागत, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की उठी मांग*

Share this post

*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*

 

*ककोर में समाजवादी पार्टी कार्यालय के के बाहर गविष्ठी यात्रा का भव्य स्वागत, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की उठी मांग*

ककोर में समाजवादी पार्टी कार्यालय के के बाहर गविष्ठी यात्रा का भव्य स्वागत, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की उठी मांग*

*ककोर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।*

 

*स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के नेतृत्व में संचालित गविष्ठी यात्रा का कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।*

 

*कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, समाजसेवी लालाजी शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।*

 

*उपस्थित लोगों ने एक स्वर में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई।*

 

*इस अवसर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि आगामी चुनावों में उसी राजनीतिक दल का समर्थन किया जाना चाहिए जो गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की घोषणा करेगा।*

 

*कार्यक्रम के दौरान गौ संरक्षण और संवर्धन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।*

 

*स्वागत कार्यक्रम में धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी सहभागिता कर गविष्ठी यात्रा के उद्देश्यों का समर्थन किया।*

 

*पूरे कार्यक्रम के दौरान गौमाता के सम्मान और संरक्षण को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।*

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन