लोकेशन रायबरेली
सदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय महिला का शव लटकता मिला मचा हड़कंप
रायबरेली जिले के शिवगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय महिला का शव लटकता मिला, परिजनों को जानकारी हुई तो आस पास के लोगो को बुलाया, आस पास के लोगो पहुंचकर सूचना पुलिस को दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू किया।
पूरा मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवा नटाई निवासी चांदनी पत्नी सत्येंद्र रावत उम्र 22 वर्ष ने घर के अंदर फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त। जैसे ही जानकारी परिजनों को हुई कोहराम मच गया आसपास के लोगों को बुलाया आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पीएम के लिए भेज कर सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतका चांदनी की शादी कूकवत का पूरवा मजरे जगदीशपुर थाना शिवगढ़ में हुई थी। वहां से किन्ही कारणो से चांदनी का संबंध विच्छेद होने के बाद मायका कोटवा के ही रहने वाले सत्येंद्र के साथ एक वर्ष से पति पत्नी की तरह रह रही थी। अचानक महिला ने फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई वही मायके पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया।
कोतवाली प्रभारी शुगर ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर गहनता के साथ जांच पड़ताल की जा रही ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही तथ्य सामने निकलकर आ जाएंगे।







