सपा नेता की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर
फतेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज चमड़ा मंडी के पास बने करोड़ों के कमर्शियल कॉप्लेक्स पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर जमींदोज कर दिया, ये कॉप्लेक्स समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी रजा का बताया जा रहा है, सपा नेता हाजी राजा ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ दिनों पहले टिप्पणी की थी, बताते है कि ये इमारत फरीद अहमद, राजा मोहम्मद और आयशा खातून के नाम दर्ज है जिसे बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से बनाया गया था। हाजी रजा पूर्व में नगरपालिका अध्यक्ष रहीँ नजाकत खातून का बेटा है और प्रतिनिधि के तौर पर काम भी कर चुका है। वहीं शहर कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि हाजी रजा के ऊपर लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज है, ये हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात अपराधी है, ये गैंग बनाकर लोगों की और सरकारी सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा किया करता था। वहीं मामले पर जनपद के एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुख्यात गैंगस्टर हाजी रजा उर्फ हाजी मोहम्मद के निर्माणाधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है. ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य विनियमित अधिनियम 1958 की धारा 10 के अंतर्गत की जा रही है। इसमें ध्वस्तीकरण की जो कार्रवाई हो रही है जिसमे कंस्ट्रक्शन हुआ है इस जमीन की बाजार में कीमत कुल 20 करोड़ रुपये से अधिक है। हाजी रजा के ऊपर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 23 से अधिक मुकदमे पंजिकृत हैं। ये डी-69 गैंग का कुख्यात सदस्य हैं, और ये इस थाने में हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके विरुद्ध जो भी मुकदमें पंजीकृत हैं उनमें विधिक कार्रवाई आगे भी की जा रही है, और सभी पक्षों की जांच करके अग्रिम विधिक कार्रवाई होगी।
Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 8
Views This Month : 139
Total views : 29984