देवरिया में सर्विलांस सेल की बड़ी कामयाबी,50 लाख के 251 गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों को सौंपे गए

Share this post

लोकेशन — देवरिया

 

देवरिया में सर्विलांस सेल की बड़ी कामयाबी,50 लाख के 251 गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों को सौंपे गएदेवरिया में सर्विलांस सेल की बड़ी कामयाबी,50 लाख के 251 गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों को सौंपे गए

 

 

सर्विलांस सेल देवरिया ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 50 लाख रुपये कीमत के 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ट्रैक कर कार्रवाई की।

सर्विलांस सेल ने गुमशुदा मोबाइल संबंधी प्राप्त आवेदन पत्रों पर लगातार कार्य करते हुए 251 मोबाइल बरामद किए। सभी मोबाइल नियमानुसार आज उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

एसपी ने मोबाइल रिकवरी में उत्कृष्ट कार्य करने पर सर्विलांस टीम को 5 हजार रुपये का इनाम दिया।

इस दौरान एसपी ने आगंतुकों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी सोशल मीडिया, फर्जी कॉल, ई-मेल और अनजान लिंक के जरिए तेजी से बढ़ रही है, इसलिए नागरिक सतर्क रहें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

उन्होंने बताया कि साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी है, जिस पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस या डायल 112 पर देने की अपील की।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशीकांत राय जी ने बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

ताजातरीन