फतेहपुर उत्तर प्रदेश _
शहीद डिप्टी कलेक्टर हिकमतुल्ला खान को दी गई श्रद्धांजलि, वही शहादत दिवस पर याद किए गए 1857 के अमर सेनानी।


यूपी के फतेहपुर जिले में शहीद डिप्टी कलेक्टर हिकमतुल्ला सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी शहीद डिप्टी कलेक्टर हिकमतुल्ला खान का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों और नागरिकों ने पत्थरकटा स्थित हिकमतुल्ला पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सभी लोग कोतवाली थाना परिसर स्थित शहीद हिकमतुल्ला द्वार पहुंचे, जहां उन्हें 12 जुलाई 1857 को अंग्रेजों ने फांसी दी थी। वहां भी माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान अध्यक्ष एड. मोहिउद्दीन ने कहा कि शहीद हिकमतुल्ला खान ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अहम भूमिका निभाई थी। डिप्टी कलेक्टर रहते हुए उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का बिगुल फूंका और फतेहपुर जेल का ताला तोड़कर कैदियों को मुक्त कराया। उनकी इस क्रांतिकारी भूमिका से घबराई अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें गिरफ्तार कर 12 जुलाई 1857 को कोतवाली परिसर में सार्वजनिक रूप से फांसी दे दी। उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद हिकमतुल्ला खान का योगदान इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है और आने वाली पीढ़ियों को उनके साहस व बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान अध्यक्ष मोहिउद्दीन, कैप्टन गुलशाद अहमद, फजलुर्रहमान, अमर सिंह, शमशाद , प्रमोद सिंह, राकेश श्रीवास्तव,।
Users Today : 10
Users This Month : 113
Total Users : 20089
Views Today : 11
Views This Month : 142
Total views : 29987