शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग

थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर जन सहयोग से आग पर पाया नियंत्रण।
रायबरेली थाना गदागंज अन्तर्गत गदागंज बाजार में जलालपुर धई रोड पर दीपू के कपडे की दुकान थी जिसमें शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी को दी जिसकी सूचना पर आनन-फानन थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर ग्राम वासियों एवं पुलिस बल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया दुकान दार दीपू ने बताया कि लगभग साढ़े तीन लाख का समान जलकर राख हो गया है।घटना लगभग शाम साढ़े आठ बजे की है आस पास के लोगों को जानकारी तुरंत हो जाने के कारण केवल कपड़े की दुकान पर ही आग को कंट्रोल कर लिया यदि तत्काल जानकारी न होती तो अगल बगल की दुकानों में भी आग बढ़ सकती थी। दमकल के आने के पूर्व ही थाना प्रभारी की सक्रियता से आग बुझाने में पुलिस कर्मियों ने विशेष सराहनीय कार्य किया है।
Users Today : 4
Users This Month : 117
Total Users : 20093
Views Today : 4
Views This Month : 146
Total views : 29991