तेज रफ्तार जाइलो कार हादसे में बच्चे की मौत,10 लोग गंभीर घायल दर्दनाक हादसा,सभी घायल अस्पताल में भर्ती*  

Share this post

*बहराइच:

अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलटी

तेज रफ्तार जाइलो कार हादसे में बच्चे की मौत,10 लोग गंभीर घायल दर्दनाक हादसा,सभी घायल अस्पताल में भर्ती*  तेज रफ्तार जाइलो कार हादसे में बच्चे की मौत,10 लोग गंभीर घायल दर्दनाक हादसा,सभी घायल अस्पताल में भर्ती*  

बहराइच। जिले के थाना बौंडी इलाके के घूर देवी मार्ग पर तेज रफ्तार जाइलो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गन्ने के खेत में पलट गई। हादसे के वक्त कार में 11 लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार जाइलो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गन्ने के खेत में जा पलटी। हादसे में सिपहिया हुलास निवासी 10 वर्षीय अमित की मौके पर दबकर दर्दनाक मौत हो गई। जाइलो सवार कलावती, अनिता, राजकुमार, रामशरण, सुरेन्द्र, छोटू, अनोखा, रूपा और शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बौंडी के सिपहिया हुलास गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना पर थाना बौंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक अमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। थाना बौंडी इलाके का घूर देवी मार्ग हुआ हादसा।

 

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन