लोकेशन- बहराइच
स्लग- तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर मौत
एंकर- बहराइच के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग की बृहस्पतिवार दोपहर में एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने घर के बाहर सो रहे। बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को कैसरगंज सीएचसी लेकर गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा लोखडियन पुरवा निवासी हंसराम पाल(80)बृहस्पतिवार की दोपहर घर के बाहर लेटे थे। तभी एक चार पहिया वाहन ने इनके ऊपर ही चढ़ा दिया। जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए।आस पास के लोगो ने एंबुलेंस से कैसरगंज सीएचसी लेकर गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।







