ठेले पर चाट बेचने वाले के बेटे ने किया जिला टॉप,समाजसेवियों ने किया सम्मान

Share this post

लोकेशन- रायबरेली

 

ठेले पर चाट बेचने वाले के बेटे ने किया जिला टॉप,समाजसेवियों ने किया सम्मानठेले पर चाट बेचने वाले के बेटे ने किया जिला टॉप,समाजसेवियों ने किया सम्मान

 

रायबरेली जिले के डीह क्षेत्र में मेहनत और लगन की एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। ठेले पर चाट बेचकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले कमलेश कुमार अग्रहरि के बेटे संस्कार अग्रहरि ने शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में टॉप किया है। संस्कार ने परीक्षा में 99 अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। संस्कार की इस बड़ी उपलब्धि पर डीह क्षेत्र के समाजसेवियों ने उसका भव्य सम्मान किया। कार्यक्रम में डीह प्रधान संघ अध्यक्ष फूलचंद अग्रहरि, शुभम अग्रहरि सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने संस्कार को माला पहनाकर, स्मृति-चिन्ह भेंट कर और 51 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद संस्कार की सफलता यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। संस्कार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि वह आगे भी मेहनत जारी रखकर परिवार और जिले का नाम रोशन करना चाहता है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन