ब्रेकिंग….. शाहजहांपुर
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज शाहजहांपुर पहुंचे। जहां उन्होंने शहर में लगी मॉडल नुमाइश का फीता काटकर उद्घाटन किया। हर साल की तरह इस वर्ष भी बच्चों की स्कूल की छुट्टियों को लेकर बच्चों के लिए आकर्षक मॉडल नुमाइश प्रदर्शनी शहर के ओसीएफ रामलीला मैदान में लगाई गई है। मॉडल नुमाइश में कई प्रकार के बड़े झूलें बुर्ज खलीफा लंदन पैलिस एफिल टावर सहित बच्चों के लिये इंडिया गेट और लालकिला जैसे स्टैचू भी बनाए गए हैं जो प्रदर्शनी देखने वाले के लिये आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विपक्ष पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा विपक्ष सरकार बनाने के सपने देख रहा है। और सपने देखना कोई बुरा नही है। सरकार एनडीए की ही बनेगी उन्होंने ये भी कहा
विपक्ष चार जून के बाद छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं और उन्हें छुट्टियों पर ही जाना है कोई विदेश चला जायेगा। कोई यहीं छुट्टी मनायेगा कोई कोक भवन में भी जा सकता है। साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा सरकार बीजेपी की ही बनेगी मोदी जी के कमर के बराबर कोई विपक्ष में नेता नही है नरेंद्र मोदी जी ही प्रधनमंत्री बनेंगे। इस दौरान प्रदर्शनी के आयोजक इमरान ने बताया कि प्रदर्शनी में विशेष तौर पर बच्चों के लिए कई प्रकार के बड़े झूले और लोगों के विदेश जाने के सपने विदेशों की फैमस चीजों को अब प्रदशर्नी के माध्यम से शाहजहांपुर वाशियों को दिखाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार इससे भी भाव और आकर्षक प्रदर्शनी शहर में लगाई जाएगी।







