युवती की रेप के बाद हुई हत्या

Share this post

युवती की रेप के बाद हत्याः पंचायत भवन के पास मिला शव, कपड़े थे अस्त-व्यस्त, मां ने तीन युवकों को देखा था– 

बाराबंकी में एक 20 साल की युवती का शव बरामद हुआ है। युवती का शव गांव के बाहर बने पंचायत भवन के पास मिला। बताया जा रहा है कि देर रात युवती शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आई तो उसकी मां उसे खोजने के लिए गांव के बाहर गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।वही पंचायत भवन के पास से निकाल रहे एक ग्रामीण ने युवती का शव देखा परिजनों को सूचना दी। युवती की मां ने बताया कि जब वह उसे खोजने के लिए गांव के बाहर गई थी उस दौरान तीन युवक वहां पर मौजूद थे, जो गांव के रहने वाले नहीं थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज करते हुए एक संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है।

पूरा मामला बाराबंकी जिले के टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली 20 वर्षीय युवती सोमवार की देर रात शौच के लिए गांव से बाहर गई थी। काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी तो मां ने खोजबीन शुरू की। पंचायत भवन के पास युवती का शव बरामद हुआ है। युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे इससे आशंका जताई जा रहा है कि रेप के बाद युवती की हत्या की गई है।

– मृतक युवती की मां ने बताया कि जब वह अपनी बेटी को ढूंढने के लिए गांव के बाहर गई थी उस दौरान तीन युवक गांव के बाहर लगे नल पर हाथ धो रहे थे, जो गांव के रहने वाले नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी भेजा है। युवती की मां ने बताया है कि गांव के ही एक व्यक्ति से हमारा विवाद चल रहा था, शायद उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। टिकैतनगर कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एक युवक को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन