विजय दिवस पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने उठाई मांग

Share this post

फतेहपुर उत्तर प्रदेश _

 

विजय दिवस पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने उठाई मांग

विजय दिवस पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने उठाई मांग
विजय दिवस पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने उठाई मांग

 

अमर शहीद दरियाव सिंह के योगदान को पाठ्यक्रम में शामिल करें मोदी-योगी सरकार : प्रवीण पांडेय

 

अमर शहीद दरियाव सिंह कृषि महाविद्यालय की हो स्थापना : प्रवीण पांडेय

 

खागा को बनाया जाए अमर शहीद दरियाव सिंह जिला : प्रवीण पांडेय

 

खागा । 1857 की क्रांति के महान सेनानी अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह के विजय दिवस पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने की मांग उठाई। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने केंद्र और प्रदेश सरकार से शहीद के इतिहास को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने, उनके नाम पर कृषि महाविद्यालय स्थापित करने तथा खागा को उनके नाम से जिला घोषित करने की मांग की।

 

प्रवीण पांडेय ने कहा कि 8 जून 1857 को ठाकुर दरियाव सिंह ने खागा क्षेत्र से अंग्रेजी हुकूमत को खदेड़कर 32 दिनों तक स्वतंत्र सरकार का संचालन किया था। यह घटना स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है, लेकिन आज भी इसे वह स्थान नहीं मिल सका है जिसकी यह हकदार है।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह के जीवन, संघर्ष और बलिदान को प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, ताकि नई पीढ़ी अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को जान सके।

 

इसके साथ ही उन्होंने किशनपुर-रामपुर क्षेत्र में यमुना तट के निकट “अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह कृषि महाविद्यालय” की स्थापना किए जाने की मांग रखी। उनका कहना था कि इससे क्षेत्र के किसानों और युवाओं को आधुनिक कृषि शिक्षा एवं शोध की सुविधाएं मिल सकेंगी।

 

प्रवीण पांडेय ने खागा को “अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह जिला” घोषित किए जाने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने के साथ-साथ प्रशासनिक और विकासात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कदम होगा।

 

उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को केवल स्मरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके सपनों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन