इस सीजन की वर्षा ने शहर की सूरत बिगाड़ दी,
रायबरेली में इस सीज़न की कल हुई सबसे अधिक वर्षा ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है।अमृत योजना के तहत खोद कर बनाई गई सडक जगह जगह से धस गई हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख इख़्तियार किया है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने इन सड़कों को तुरंत ठीक करने का निर्देश जारी कर दिया। अमृत योजना से जुड़े अधिकारीयों का दावा है कि देर रात तक सभी सड़कों को दुरुस्त कर लिया जायेगा। उधर जिलाधिकारी ने आईटीआई, एकता विहार और राजकीय कालोनी समेत उन सभी सड़कों पर हेवी लोड टेस्टिंग का निर्देश भी दिया है जो अमृत योजना के तहत खोद कर बनाई गई हैं।
Users Today : 10
Users This Month : 113
Total Users : 20089
Views Today : 11
Views This Month : 142
Total views : 29987