कासगंज उत्तर प्रदेश
कासगंज में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

हिंदू समाज की एकता और संस्कार पर जोर दिया गया
जनपद कासगंज में आज सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में हिंदू समाज की एकता और संस्कार पर जोर दिया गया।
आपको बतादें कि कासगंज के नदरई गेट स्थित प्रभू पार्क में सर्व हिन्दू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ क्रांतिकारी संत सत्यमित्रानंद महाराज, महामंडलेश्वर कृष्णानंद, विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत संगठन मंत्री राजेश, साध्वी प्रज्ञा भारनी एवं आरएसएस के क्षेत्र प्रचार ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में क्रांतिकारी संत सत्यमित्रानंद महाराज ने कहा कि आपका घर, दुकान, प्रतिष्ठान, नौकरी सब तभी तक सुरक्षित है जब तक आप एक हैं। अब समय आ गया है कि हिंदुओं को एकजुट होना होगा। धर्म की रक्षा के लिए कट्टर सनातनी बनना होगा।, उन्होंने कहा कि गोमाता और भारत माता को बुरी नजर से देखने हमारे भाई नहीं हो सकते। वहीं महामंडलेश्वर कृष्णानंद ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की याद दिलाते हुए कहा, यदि हिंदू आज एकजुट नहीं हुआ तो कल खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में सभी संप्रदाय-धर्म को मानने वाले हैं, फिर भी कश्मीर व पश्चिम बंगाल से हिंदुओं को अपना घर छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि सभी हिंदुओं को जातिवाद छोड़कर एक होना होगा। विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने कहा, अगर अब भी जाति का झगड़ा छोड़कर एकजुट न हुए तो नुकसान उठाना पड़ेगा। सम्मेलन में साध्वी प्रज्ञा भारनी, विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत संगठन मंत्री राजेश, साध्वी प्रज्ञा भारनी एवं आरएसएस के क्षेत्र प्रचार ने भी विचार रखे। इस दौरान विभाग संचालक उमाशंकर शर्मा, विभाग प्रचारक कुलदीप, जिला प्रचारक आर्यद्र, भाजपा कासगंज जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष नवीन गौड़, उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह पुंडीर एडवोकेट कार्यक्रम सचिव अमरेश वशिष्ट, मधुर पुंडीर सहित सैकड़ों हिन्दू समाज के लोग मौजूद रहे।







