बढ़ती महंगाई एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृ‌द्धि के विरोध में ज्ञापन*

Share this post

*लोकेशन हापुड़*

 

 

*बढ़ती महंगाई एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृ‌द्धि के विरोध में ज्ञापन*बढ़ती महंगाई एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृ‌द्धि के विरोध में ज्ञापन*

 

 

उत्तर प्रदेश जनपद हापुड़ नगर पालिका में आज आम आदमी पार्टी पद अधिकारी पहुंचे एसडीएम को दिया ज्ञापन और आम आदमी पार्टी का मानना है कि यह महंगाई केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम है, जिसका सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

 

हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹120 की वृ‌द्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

 

देश के कई हिस्सों से चिंताजनक आंकड़े सामने आ रहे हैं। मुंबई में लगभग 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं और लगभग 50 प्रतिशत तक बंद होने की आशंका जताई जा रही है।

 

तमिलनाडु में लगभग 10 हजार होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं, जबकि पंजाब और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं।

 

गुजरात के मोरबी में लगभग 650 उ‌द्योगों में से करीब 170 उ‌द्योग बंद हो चुके हैं, जिससे लगभग एक लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस संकट के कारण देशभर में लगभग एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

 

भारत में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते आता है। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ईरान-

 

इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक नुकसान हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों, ईरान पर हमलों और निर्दोष स्कूली बच्चों की मौत जैसे मामलों पर केंद्र सरकार की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन