घाटमपुर, उत्तर प्रदेश
घाटमपुर की दीना मार्केट में लगी भीषण आग.
धू धू कर के जलती हुई मार्केट में फंस गए कुछ परिवार.

क्षेत्र में मच गया हड़कंप, चीख पुकार.
सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर घाटमपुर फायर स्टेशन से दो दमकल गाडियां पहुंची घटना स्थल पर.
आग की विकरालता व ऊपरी तल पर लोगों के फंसे होने की सूचना पर सीएफओ दीपक शर्मा स्वयं पहुंचे घटना स्थल पर.
सीएफओ दीपक शर्मा ने तत्काल फायर स्टेशन फ़ज़लगंज, नरवल, किदवई नगर, सीजन ड्यूटी थाना रेउना, सीजन ड्यूटी थाना विधनू, के साथ एनयूपीपीएल के फायर टेंडरों को घटना स्थल पर पहुंचने का दिया निर्देश.
सीएफओ दीपक शर्मा के निर्देशन में फायर कर्मियों ने आग बुझाना प्रारंभ किया.
कई एलपीजी सिलेंडर बाहर निकाले.
कई लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया.
तभी पता चला किसी के पिता जी ऊपरी तल पर आग में फंसे हुए हैं.
फायर कर्मियों ने जान पर खेल कर उन्हें रेस्क्यू किया। और स्थानीय पुलिस की मदद से अचेत अवस्था में अस्पताल भेजा.
अस्पताल में 70 वर्षीय राम किशन ओमर को मृत घोषित कर दिया गया.
3 – 4 लोग आंशिक रूप से झुलस गए। जिन्हें अस्पताल भेजा गया.
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया, आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है.







