*बहराइच-;
NEET पेपर लीक मामले में कांग्रेस का, प्रेस वार्ता धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग*

बहराइच: जिले मे आज NEET परीक्षा पेपर लीक और धांधली के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बहराइच में कड़ा विरोध जताया है। एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य और मानसिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक होने से देश का करोड़ों रुपया बर्बाद हो रहा है, जिससे निराश होकर कई छात्र आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए हैं।वकांग्रेस ने साफ तौर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए एयरफोर्स की निगरानी का बहाना बना रही है, जो पूरी तरह से गलत है। कांग्रेस ने मांग की है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो।







