डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन* 

Share this post

लोकेशन- लखनऊ

रिपोर्टर- अर्पित कुमार

डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन*

डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन* 
डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन*

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NSS एवं NCC के संयुक्त तत्वावधान में निकली तिरंगा रैली*

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति आचार्य संजय सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था।

 

तिरंगा रैली में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, NSS स्वयंसेवकों एवं NCC कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. आशुतोष पांडेय, इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मल्लिका सक्सेना, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक चंद शर्मा, अर्थशास्त्र विभाव के डॉ. संदीप बालियान, NCC की एएनओ डॉ. जे कल्याणी, NSS के समन्वयक डॉ बृजेश कुमार राय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रज्ञा श्रीवास्तव, डॉ. दुष्यंत त्यागी, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. सुधा राव, श्री नीरज दीक्षित, वीरेंद्र शर्मा, अंजली श्रीवास्तल, शिवम एवं अनामिका ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नारों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया।

 

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने मोहान रोड पर चलने वाले राहगीरों तथा आस-पास के लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के बलिदान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि राष्ट्र के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने, संविधान के मूल्यों का सम्मान करने तथा देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

 

तिरंगा रैली के माध्यम से विश्वविद्यालय परिवार ने “ *राष्ट्र सर्वोपरि* ” की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को उत्साह एवं गौरव के साथ मनाने का संदेश दिया।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशीकांत राय जी ने बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

ताजातरीन