अयोध्या
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज अयोध्या पहुंचे,

उन्होंने रौनाही के गोपीनाथपुर गांव में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की, इस दौरान पीड़ित परिवार की 25 हजार रुपए का चेक देकर आर्थिक मदद भी किया, मुलाकात के बाद अजय राय ने कहा कि यह धर्म की नगरी है भगवान राम की नगरी है यहां सुबह से शाम तक सब लोग राम का नाम लेते हैं, धर्म की नगरी में भ्रष्टाचार व व्यभिचार चरम पर है, सारी गुजरात की कंपनियां अयोध्या में काम कर रही हैं, राम मंदिर के मुख्य पुजारी अचार्य सत्येंद्र दास ने पहले ही आरोप लगा चुके थे, बरसात में भगवान का मंदिर टपक रहा है, भ्रष्टाचार चरम पर है, बरसात में राम पथ जगह जगह धंस गया, सारे भुगतान फर्जी हो रहे हैं और यहां व्यभिचार भी हो रहा है अब अति हो गई है, सत्ता पक्ष के लोग जब इसमें शामिल हो जाएं, भाजपा नेता नयन कमल चौधरी का बेटा वंश चौधरी इस गैंग रेप का मुख्य आरोपी है, सरकार इसको पूरा बचाने का प्रयास कर रही है, यह चौथी घटना है जिसमें देख-देख कर कार्रवाई हो रही है, धर्म की नगरी अयोध्या में अधर्म का काम हो रहा है, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है, अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार पक्षपात कर रही है, मोइद खान के प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया गया, जब भाजपा नेता का बेटा वंश चौधरी शामिल है, यही अयोध्या की जनता देखें प्रदेश की जनता देखें कि किस तरह से सरकार चल रही है और सरकार की कार्यप्रणाली किस तरह की है, सरकार पूरी तरह से पक्षपात कर रही है और विपक्षियों को डराने व भगाने का काम कर रही है, अजय राय ने बताया कि 18 सितंबर को प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालयों पर कांग्रेस प्रदर्शन करने जा रही है, अत्याचार अन्याय रेप हत्याएं फर्जी एनकाउंटर के मुद्दे को लेकर हम धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं,जो भी माफिया हैं वह भाजपा के सदस्य हैं, विधायक हैं सांसद हैं मंत्री हैं, जिन लोगों ने दबाव में भाजपा को वोट दिया है वह देख सकते हैं सभी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हो गए हैं, भाजपा में शामिल सभी माफिया एमएलए एमएलसी सांसद हैं।







