मुंगेली छत्तीसगढ़
डिप्टी सीएम उद्यान में झाड़ू लगाकर सफाई किया।

स्वच्छता दीदियों को बांटे किट व साड़ी
रायपुर. 25 सितम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। उन्होंने बिलासपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे इस दौरान बिलासपुर नगर निगम द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा में भी शामिल हुए। उन्होंने विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ उद्यान में झाड़ू लगाकर सफाई की।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वच्छता दीदियों को साड़ी और किट भी वितरित किए। विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धरमजीत सिंह और श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, कलेक्टर श्री अवनीश शरण और नगर निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार भी ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।







