दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

Share this post

सर्राफा व्यवसाय के बेटे की निर्मम हत्या मामले को लेकर व्यापारी संगठन ने जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापन

और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

रायबरेली,

बीते दो दिन पहले जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदारीगंज में सर्राफा व्यवसाय के बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिस मामले को लेकर व्यापारियों में रोस देखने को मिल रहा है। जिसके चलते आज व्यापारी संगठन ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सोपा है और और पुलिसिया कार्यशैली पर निशान भी उठाए हैं।

 

मामला रायबरेली जिले के कलेक्ट्रेट परिसर का है जहां पर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने एकत्र होकर पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं। वहीं व्यापारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे अतुल गुप्ता ने बताया है कि 2 दिन पहले ऊंचाहार के सर्राफा व्यवसाय के बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसको लेकर व्यापारियों में रोज है । हम लोग जिला पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन से माननीय न्यायालय में समुचित पैरवी के दौरान हत्या आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग करते हैं, साथ ही जिस तरीके से व्यापारियों के साथ आए दिन इस तरह की घटनाएं और कृत्य घटित हो रहे हैं उसे पर पुलिस प्रशासन को सुरक्षा के नजरिए से ध्यान देना चाहिए। अभी 3 महीने पहले पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार ने उत्तर प्रदेश के समस्त पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया था कि व्यापारी वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को बढ़ावा दिया जाए लेकिन जिस तरीके से सर्राफा व्यवसाय के बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई से यह साफ हो रहा है कि रायबरेली पुलिस परियों की सुरक्षा को लेकर कितना सतर्क है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन