सकल नारायण मेमोरियल पब्लिक स्कूल अटौरा बुजुर्ग में साइबर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया

Share this post

लोकेशन रायबरेली

सकल नारायण मेमोरियल पब्लिक स्कूल अटौरा बुजुर्ग में साइबर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया

सकल नारायण मेमोरियल पब्लिक स्कूल अटौरा बुजुर्ग में साइबर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया
सकल नारायण मेमोरियल पब्लिक स्कूल अटौरा बुजुर्ग में साइबर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया

रायबरेली : विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान विषय पर कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथियों के रुप में साइबर एसएचओ अजय सिंह तोमर,उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार ने इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थाना प्रभारी साइबर क्राइम अजय सिंह तोमर ने छात्रों को साइबर ठगी के विविध रूपों, उनके कारणों और उनसे बचने के व्यावहारिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते उपयोग के साथ ही साइबर अपराधियों के तरीके भी बेहद आधुनिक और चालाक हो चुके हैं। बताया कि बैंक या कोई भी अधिकृत संस्था कभी भी फोन पर ओटीपी, सीवी यूपीआई पिन या गोपनीय बैंकिंग विवरण नहीं मांगती। उन्होंने अज्ञात लिंक, संदिग्ध क्यूआर कोड या एपीके फाइलों को डाउनलोड न करने की सलाह दी। इसके साथ ही सोशल मीडिया सुरक्षा पर जोर देते हुए मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के प्रयोग और प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत रखने के टिप्स दिए।

विद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह, प्रधानाचार्य अजित कुमार, नागेश सिंह, दिलीप त्रिवेदी, कौशलेंद्र सिंह, विवेक सिंह ,आफताब आलम आदि ने सभी का आभार व्यक्ति किया।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन