लोहे के सब्बर व हथौड़े से गिराई गई ग्राम प्रधान की दिवार,

Share this post

कौशाम्बी उo.प्रo.

पूर्व ग्राम प्रधान ने अपने दर्जन भर गुर्गों के साथ मिलकर वर्तमान ग्राम प्रधान के मकान की गिराई दिवार,ग्यारह लोगों के खिलाफ केस दर्ज।

 

घटना से पूर्व भी पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा कई बार उपरोक्त मकान में किया गया था तोड़ फोड़।

 

लोहे के सब्बर व हथौड़े से गिराई गई ग्राम प्रधान की दिवार,लोहे के सब्बर व हथौड़े से गिराई गई ग्राम प्रधान की दिवार,

 

पूर्व ग्राम प्रधान ने गुर्गै से मकान कब्जा करने की नियत से कराया तोड़ फोड़,

 

पूर्व ग्राम प्रधान के एक दर्जन गुर्गों ने मिलकर रात्रि लगभग 12:00 बजे वर्तमान ग्राम प्रधान की गिराई दिवार।

 

वर्तमान ग्राम प्रधान के विरोध करने पर पूर्व ग्राम प्रधान सहित दर्जन भर गुर्गों ने वर्तमान ग्राम प्रधान को ललकारते हुए जीवन लीला समाप्त करने की दी धमकी।

 

वर्तमान ग्राम प्रधान का आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया,किन्तु पुलिस के वापस जाते ही उपद्रवियों ने पुनः दिवार गिराना शुरू कर दिया।

 

वर्तमान ग्राम प्रधान ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान व उसके गुर्गों ने जाते-जाते नुकसान सहित लाखों रुपए का सामान उठा ले गये।

 

वर्तमान ग्राम प्रधान का आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहा है,एवं ग्राम सभा में संगठित गिरोह चला रहा है,

 

वर्तमान ग्राम प्रधान का कहना है कि पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं,साथ ही राइफल का लाइसेंस निरस्त होने के साथ-साथ राइफल जब्त है,

 

वर्तमान ग्राम प्रधान अपने ब्राम्हण समाज के दर्जनों समर्थकों के साथ संदीपनघाट थाने पहुंच कर भारी आक्रोश जताया।

 

थाने में भारी संख्या में मौजूद ब्रहमण समाज के लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि योगी सरकार में किसी की गुंण्डई नही चलने देंगे,यदि हमें शासन-प्रशासन द्वारा न्याय नहीं मिलेगा तो हम ब्रहमण समाज के लोग जल्द ही लखनऊ कूंच करेंगे।

बता दें घटना कौशाम्बी जनपद के संदीपनघाट थाना के हर्रायपुर चौकी क्षेत्र के उमरछा गांव की है।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन