हरदोई
डीसीएम और सीएनजी ऑटो की हुई टक्कर 10 की मौत और पांच घायल
हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा रोशनपुर के पास बिल्हौर-कटरा स्टेट हाईवे पर हुआ है। जहां एक डीसीएम और सीएनजी ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गए गई जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया है। जिसमे ऑटो सवार लोगों में से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। घटना में टेम्पो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। मृतकों में 5 महिलाएं, दो बच्चियां, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन घटनास्थल पर पहुँचे और जायजा लिया और घायलों के बेहतर इलाज करने के दिशा निर्देश दिए वहीं, घटना के बाद से डीसीएम का चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गए। पुलिस मृतकों की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है।







