थाना कड़ा धाम पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी हुए ट्रैक्टर को किया बरामद
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन मे घटनाओं का हो रहा अनावरण
कौशाम्बी
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेश के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश विश्वकर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में, उपनिरीक्षक रणजीत सिंह चौकी प्रभारी हब्बूनगर, उपनिरीक्षक योगेश यादव व उपनिरीक्षक विनोद यादव व आरक्षी बृजेश यादव व आरक्षी ललित कुमार व आरक्षी कुलदीप सिंह के द्वारा अभियुक्त गण 1. लवकुश पटेल उर्फ झन्डुल पुत्र स्व० शारदा प्रसाद निवासी दुबाना थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी उम्र 33 वर्ष 02. सुरेश कुमार पुत्र स्व० मोहन लाल निवासी दुबाना थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी उम्र 35 वर्ष 03. मैकूलाल पटेल पुत्र स्व० रामप्रकाश निवासी पड़री बनपुकरा थाना मो०पुर पंइसा जनपद कौशाम्बी उम्र 48 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर छगलिया चौराहे से लगभग 300 मीटर आगे घोसियाना रोड थाना कड़ाधाम से गिरफ्तार कर उनकी निशांदेही पर थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी से संबंधित चोरी गया एक अदद ट्रैक्टर महिंद्रा व एक अदद चारा काटने वाली मशीन को 24 घण्टे के अंदर बरामदगी कर संबंधित अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई है।







