अज्ञात चोरों ने आठ लाख के जेवर सहित 70000 रूपए नगदी किया पार।

Share this post

अज्ञात चोरों ने आठ लाख के जेवर सहित 70000 रूपए नगदी किया पार।अज्ञात चोरों ने आठ लाख के जेवर सहित 70000 रूपए नगदी किया पार।

जनपद बांदा

सोमवार की बीती रात को अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंज़ाम दिया है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला थाना मरका क्षेत्र अंतर्गत पन्नाह गांव का है जहां के निवासी सुरेश कुमार साहू ने बताया कि अ‌ज्ञात चोरों ने रात्रि एक बजे से तीन बजे के बीच घर में घुसकर दोनों बहुओं तथा सांस एवं लड़की के बक्सों में रखे लगभग आठ लाख रुपए के जेवरात व 70000 हजार रूपए नगद जो कि बच्चे के इलाज हेतु घर में रखे हुए थे। बच्चे को इलाज के लिए कल लेके जाना था। बच्चे का इलाज लगभग दो वर्षों से चल रहा है ।लेकिन घर में रखा सोने चांदी की सामग्री सहित नगदी लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि शाम को खाना पीना करके मैं घर से बाड़े में सोने चला गया था।घर में सिर्फ औरतें और बच्चे थे ।चोर कब आए और कहा से आए किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह होने पर जब औरतें जगी तो देखा कि घर का सारा समान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था।घर का दरवाजा खुला पड़ा था। बगल से एक रास्ता है जहां पर एक बक्सा पड़ा हुआ मिला और दूसरा बक्सा गांव के बाहर ताला टूटा हुआ पड़ा मिला जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे डायल 100 की मौजूदगी में बक्से को बरामद कर गृहस्वामियों को सौंप दिया गया। वही इस घटना की लिखित तहरीर थाना मरका में दे दी गई है। आपको बता दें अज्ञात चोरों ने इसी गांव के दो घरों में और चोरी की घटना को अंज़ाम दिया है।वही देर शाम पुलिस मौके पर पहुंची मौका मुआयना कर जल्द ही घटना का सफल अनावरण करने की बात कही।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन