रायबरेली
राह चलते लड़की से छेड़खानी कर रहे मनचले को जांबाज यातायात हेड कांस्टेबल संतोष कुमार ने दौड़ा कर पकड़ा
आए दिन मन चलो युवकों के हौसले बुलंद होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक ऐसी ही घटना रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के निकट बरवारीपुर के पास मनचला युवक दिलीप करी निवासी अमेठी रामगंज का रहने वाला जो की डिघिया की रहने वाली युवती जो आरोग्य हॉस्पिटल में काम करती है वह रास्ते से जा रही थी तभी बरवारीपुर के पास युवक ने उससे छेड़खानी की जब उसका मन वहां नहीं भरा तो उसका पीछा करते-करते रायबरेली के नगर कोतवाली क्षेत्र सिविल लाइन पुलिस चौकी के निकट बीच चौराहे में अपनी पल्सर गाड़ी से छेड़खानी करने लगा, पुलिस कर्मियों और भीड़ को देखकर युवा भागने की कोशिश करने लगा इतने में ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल संतोष कुमार ने उस मनचले युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया।फिलहाल युवती की प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस लाइन चौकी कांस्टेबल अनिल कुमार एवं सब इंस्पेक्टर रिंशु कुमार ने युवक को अपने साथ थाने ले गए।







