लोकेशन रायबरेली
नेता मुलायम सिंह के पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पाचन करते हुए

रायबरेली जिला मे नेता मुलायम सिंह के पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्पाचन करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के पहले पड़ाव में सैकड़ो की तादात में एकत्र हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रायबरेली के पुरुष और महिला अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम किया तो वही ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन का कार्य भी किया । रायबरेली समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में नागरिक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी ख्यात दे चुके लोगों को सम्मानित भी किया गया। वही रायबरेली जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने अपने नेता मुलायम सिंह यादव के संदेशों को जनता तक पहुंचते हुए उनके किए गए कार्यों का बखान भी किया है। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह उत्तर भारत के बड़े समाजवादी और किसान नेता रहे हैं। एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया। बहुत कम समय में ही मुलायम सिंह का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में नज़र आने लगा। मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का सामाजिक स्तर को ऊपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किया। सामाजिक चेतना के कारण उत्तर प्रदेश की राजनीति में अन्य पिछड़ा वर्ग का महत्वपूर्ण स्थान हैं।







