अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share this post

रायबरेली

 अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रायबरेली जिले में रफ्तार का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है।आएदिन जिले में हो रहे सड़क हादसों के कारण सड़कें खून के रंग से लाल होती नजर आ रही है।मामला जनपद के ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सनबिरवन गांव के पास से गुजरने वाली प्रयागराज कानपुर मार्ग का है।जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई वही बाइक पर बैठी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई है।जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दे कि गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा गांव के रहने वाले सुमित उर्फ मोनू अपनी मां को लेकर बाइक से ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे छीतु सिंह के पुरवा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।जैसे ही सुमित वह बाइक से सनबिरवन गांव के नजदीक पहुँचा वैसे ही दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से सुमित की मौके पर मौत हो गई।वही बाइक पर बैठी सुमित की मां कलावती गम्भीर रूप से घायल हो गई ,स्थानीय लोगो ने तत्काल मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी,सूचना पर पहुँची डायल 112 पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया ,जहां घायल महिला का उपचार डॉक्टरों के द्वारा किया जा रहा।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन