संडीला किन्नर गुरु को गैर क्षेत्र के किन्नरों ने जान से मारने कों धमकाया।

Share this post

 हरदोई

संडीला किन्नर गुरु को गैर क्षेत्र के किन्नरों ने जान से मारने कों धमकाया।संडीला किन्नर गुरु को गैर क्षेत्र के किन्नरों ने जान से मारने कों धमकाया।

 

 हरदोई सण्डीला निवासी किन्नर सम्प्रदाय की गुरु रेखा ने लगाया गैर क्षेत्र के किन्नरों पर उनके क्षेत्र में घुसकर आम जनता से जबरन अवैध रूप से वसूली करने का आरोप,पुलिस को दिया प्रार्थनापत्र, मामला दर्ज।

रामवती की चेला रेखा किन्नर पिता रामपति उर्फ अल्लावती निवासी मोहल्ला हरिजन सराय थाना व तहसील सण्डीला जिला हरदोई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लोगों के यहाँ मांगलिक कार्यों में पहुंचकर सण्डीला में बीसियों वर्ष से मांगते है व अपनी रोजी रोटी कमाते है लेकिन माया की चेला चुलबुली कोयल व अन्य निवासी ग्राम बालामऊ तहसील सण्डीला जिला हरदोई जो विपक्षीगण हैं वह लोग उसके सण्डीला क्षेत्र में जबरन घुसकर रुपये मांगने का प्रयास कर रहे है। मना करने पर अमादा फौजदारी होकर झगड़ा फ़साद करते है व जाने से मारने को धमकी देते है।जबकि वह व उनका कोई भी शिष्य पूर्व निर्धारित क्षेत्रानुसार विपक्षी की क्षेत्रों में नहीं जाते हैं।उसके बावजूद विपक्षीगण उनके नगर में अवैध वसूली करते हैं व उसे व उसके शिष्यों को मारपीट करते हुए जानमाल की धमकी देते हैं।जिससे क्षेत्रीय सभ्रांतजनों के साथ ही वह लोग भी परेशान है व विपक्षी से उसे व उनके सहयोगियों को जान का खतरा है उससे बचाव हेतु सुरक्षा प्रदान करते हुए साथ ही आरोपितों पर विधिक कार्यवाही की जाये।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन