तिंदवारी बांदा
अराजक तत्वों द्वारा गोशाला में रखे पेयार व चरी में बीती रात लगाई आग।

पूरा मामला बांदा जनपद के तिंदवारी ब्लाक अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिंधौली के कान्हा उपवन गोशाला में जानवरों के लिए रखे पयार व चरी को कुछ अराजक तत्वों द्वारा आग लगा कर नष्ट कर दिया गया।
आग लगने की खबर सुन ग्राम वासियों ने गोशाला पहुंच बड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया मगर तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था।
जिसकी सूचना तिंदवारी थाने को प्रार्थना पत्र के माध्यम से दे कर कार्रवाई की मांग की गई।







