होली के मौके पर दबंगों का उत्पात, दुकान में घुसकर की मारपीट 

Share this post

*होली के मौके पर दबंगों का उत्पात, दुकान में घुसकर की मारपीट* होली के मौके पर दबंगों का उत्पात, दुकान में घुसकर की मारपीट

 

रायबरेली:

होली के पर्व के बीच जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के मलकेगांव में दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया।

 

मामूली कहासुनी को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक दुकान में घुसकर जमकर मारपीट की।

 

बताया जा रहा है कि हमलावर पट्टीदार हैं, जिन्होंने हाथों में डंडे और लाठियां लेकर पीड़ित पक्ष पर हमला बोला।

 

यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दबंगों की गुंडागर्दी साफ नजर आ रही है।

 

मारपीट के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

सरेनी थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशीकांत राय जी ने बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

ताजातरीन