अवैध शराब के विरुद्ध जिला आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 

Share this post

लोकेशन रायबरेलीअवैध शराब के विरुद्ध जिला आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 

 

अवैध शराब के विरुद्ध जिला आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

 

50 लीटर अवैध शराब बरामद, 300 किलो महुआ लहन मौके पर किया गया नष्ट

 

रायबरेली,जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एवं उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-अखिलेश कुमार की टीम द्वारा थाना गुरुबख्शगंज के अंतर्गत ग्राम घाटमपुर एवं आशाराम का पुरवा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान टीम को कच्ची शराब बनाने के अड्डों, संदिग्ध घरों एवं ढाबों पर अवैध गतिविधियाँ संचालित मिलीं। कार्यवाही के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और लगभग 300 किलोग्राम महुआ लहन को मौके पर नष्ट किया गया। इस संबंध में तीन अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किए गए हैं।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ऐसी कार्यवाहियाँ आगे भी जारी रहेंगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशीकांत राय जी ने बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

ताजातरीन